I-League: मोहन बागान ने गोकुलम केरला को 2-1 से हराया
कल्याणी| फ्रान गोंजालेज के शानदार दो गोलों की मदद से मेजबान मोहन बागान ने सोमवार को यहां कल्याणी स्टेडियम में खेले गए आई-लीग के 13वें सीजन के मैच में गोकुलम केरला को 2-1 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए गोंजालेज ने 24वें और 48वें मिनट गोल किए। मोहन बागान की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह सात अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। गोकुलम की तीन मैचों में लगातार दो जीत के बाद यह पहली हार है और टीम छह अंकों के साथ पांचवें नंबर खिसक गई है।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PrE9lT
via Latest News in Hindi
0 Comments