नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा से पास तो हो गया लेकिन इस बिल के विरोध में पूरे नॉर्थ-ईस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल असम का है जहां कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। आगजनी की घटनाओं के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पैतृक घर पर पत्थरबाजी हुई है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर पर हमला किया गया। तिनसुकिया जिले के पानीटोला रेलवे स्टेशन में आग लगाई गई, साथ ही चबुआ रेलवे स्टेशन पर भी आगजनी की गई। हालात को देखते हुए गुवाहाटी में अनिश्चिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

from India TV: india Feed https://ift.tt/2RHeSG4
via Latest News in Hindi

0 Comments