हमारी सेहत के लिए बेल पत्र बेहद फायदेमंद होता हैं, अगर हम इसका इस्तेमाल करेंगे तो शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वैसे बेल पत्र एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते भगवान शिव की पूजा के लिए यूज किए जाते हैं।

कहा जाता है कि यह बेल के पत्ते शिव जी को बेहद प्रिय होते हैं। इन सब के अलावा बेल पत्र सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं।

आईये जानते हैं बेल पत्र के अनेक फायदे:

  • अगर आप खांसी जुकाम से परेशान हैं, तो आप इसके लिए एक चम्मच बेल के रस में एक चम्मच शहद दिन में 2 3 बार लेने से खांसी जुकाम और बलगम से छुटकारा मिलता है।
  • बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार हो जाता है। ऐसे में बेल के पत्तों को पीसकर उसमें गुड़ मिलाकर छोटी छोटी गोलियां बना लीजिए और सुबह शाम खाने से बुखार से छुटकारा मिलता है।
  • अगर मानसून के मौसम की वजह से आंखों में इंफैक्शन हो गया है तो उनमें सूजन, खुजली और लालिमा आ जाती है। ऐसे में बेल के पत्तों का रस निकाल कर आंखों में डालने से लाभ होता है।
  • गलत खान पान के कारण से पेट में गैस की परेशानी हो जाती है। ऐसे में बेल पत्र के रस में चुटकी भर काली मिर्च और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर लेने से पेट की गैस से छुटकारा मिलता है।
  • ज्यादा मसालेदार खाने या शरीर में गर्मी पड़ने पर मुंह में छाले हो जाते हैं। इसके लिए बेल पत्र, हरा धनिया तथा सौंफ को पीस कर उसकी चटनी बना लीजिए। इस चटनी का सेवन करने से मुंह के छालों से आराम मिलता है।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PqvDT0
via Latest News in Hindi

0 Comments