नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यों को आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई की अपनी प्रतिबद्धता को निभाएगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि केंद्र कब तक यह भरपाई कर देगा। राज्यों की शिकायत है कि उन्हें जीएसटी राजस्व में होने वाले कमी की अगस्त से भरपाई नहीं की जा रही है। देश में जीएसटी व्यवस्था लागू होते समय केन्द्र ने राज्यों से वादा किया था कि उनके राजस्व में होने वाले नुकसान की वह भरपाई करेगा। 

from India TV: paisa Feed https://ift.tt/38AkYxS
via Latest News in Hindi

0 Comments