उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली में भी हुई बारिश
नई दिल्ली: मौसम ने बहुत तेज़ी से करवट ली है। ठंड की शुरुआत तो नवंबर में ही हो गई थी लेकिन कल शाम से जारी बारिश ने तापमान को 5 से 7 डिग्री तक नीचे गिरा दिया है। पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है तो मौदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है। पूरे उत्तर भारत में बारिश के साथ साथ ओले भी पड़े हैं जिसकी वजह से भी तापमान में गिरावट आ गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अचानक ये बारिश हुई है और मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में अगले तीन दिन तक बारिश जारी रह सकती है।from India TV: india Feed https://ift.tt/2YIa193
via Latest News in Hindi
0 Comments