गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए एक राहत देने वाली खबर आई है। एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा पाकिस्तान को 7100 रुपयों की आपात कर्ज प्रदान करने पर मुहर लग गई है।

पाकिस्तान को पहले ही चीन, UAE और सऊदी अरब जैसे देश जो कि पाकिस्तान के मित्र देश हैं उनसे अरबों रुपये का कर्ज प्रदान किया है। साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से भी पाकिस्तान कर्ज ले चुका है।बावजूद इसके पाकिस्तान में आर्थिक संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है।

एक और तो पाकिस्तान को अपने मित्र देशों से मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कई देश अब पाकिस्तान को आर्थिक सहायता प्रदान करने से इंकार कर रहे हैं। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने से इंकार कर दिया है।

अब देखना होगा कि पाकिस्तान को (ADB) से मिली मदद से उसके आर्थिक संकट में कोई कमी आती है या फिर उसकी स्थिति और भी अधिक खराब हो जाएगी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LveLcK
via Latest News in Hindi

0 Comments