राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान पर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिए गए बयान से महाराष्ट्र में अभी हाल ही में कांग्रेस की सहयोगी बनी पार्टी शिवसेना ने आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ऐसे बयानों से बचना चाहिए। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि इस मुद्दे पर वह कांग्रेस आलाकमान से बात करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत ने भी राहुल गांधी के बयान पर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सावरकर की तारीफ करते हुए लिखा है कि सावरकर मतलब तेज, सावरकर मतलब तप, सावरकर मतलब त्याग,सावरकर मतलब तत्व। वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि हम गांधी जी और नेहरू का सम्मान करते हैं, आप सावरकर का अपमान ना करें, समझने वाले समझ गए हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली की गई थी। इस रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं लेकिन वो राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी हैं। वो मर जायेंगे लेकिन माफी नही मांगेंगे। इसी बयान के बाद शिवसेना ने इस पर आपत्ति जताई है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ek60yb
via Latest News in Hindi
0 Comments