राहुल गांधी के रेप पर दिए गए विवादित बयान उनके लिए मुश्किलें बढ़ाती नज़र आ रही है। चुनाव आयोग ने इस बाबत उनसे ज़वाब तलब किया है।

साथ ही झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में रैली करने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने झारखंड के गोड्डा और साहेबगंज जिले के डीसी से राहुल गांधी द्वारा 12 दिसम्बर को वहाँ की गई रैली से जुड़े रिपोर्ट को भी मांगा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने झारखंड के गोड्डा जिले में एक चुनावी रैली के दौरान एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने इस बयान में भारत में हो रही रेप की घटना पर कहा था कि भारत मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया बन गया है।

इसी विवादास्पद बयान के बाद भाजपा ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत दर्ज कर दी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनसे ज़वाब तलब किया है और उनके झारखंड विधानसभा चुनाव में रैली पर रोक लगा दी गई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LXhQmc
via Latest News in Hindi

0 Comments