ग्रेटर नोएडा| निकहत जरीन, दक्ष और लालदिन माविया ने मंगलवार को बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में 1-3 से पीछे चल रही नार्थईस्ट राइनोज को बेंगलुरू ब्रॉलर्स के खिलाफ 4-3 से शानदार जीत दिलाई। यहां गौतम बुद्ध युनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में खेली जी रही इस लीग में बेंगलुरू ने विजयी शुरुआत की थी और लग रहा था कि वह आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी लेकिन राइनोज की कप्तान निकहत ने अपना मुकाबला जीतकर टीम में आत्मविश्वास जगाया जिसे दक्ष और माविया ने विजयी अंजाम दिया।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2RhPmak
via Latest News in Hindi

0 Comments