हरियाणा ने दोनों वर्गों में जीती नेशनल स्कूल हैंडबॉल चैंपियनशिप
रोहतक, 30 दिसंबर (हप्र)
रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में 26 दिसम्बर से चल रही 5 दिवसीय नेशनल स्कूल हैंडबॉल चैंपियनशिप का अंडर 17 लड़के व लड़कियों दोनों वर्गों का खिताब हरियाणा ने जीत लिया। प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग समापन हो गया। निदेशक एलीमेंट्री एजुकेशन प्रदीप डागर तथा एसडीएम राकेश ने बतौर मुख्यातिथि विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दोपहर बाद डीईओ परमेश्वरी हुड्डा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी आदि शामिल रहे।
कन्वीनर रेणु खत्री के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शानदार रही। पुष्पा शर्मा के निर्देशन में स्टेज डेकोरेशन एवम रंगोली की सभी ने सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा के नेतृत्व में गत 5 दिनों से चल रही इस चैंपियनशिप में विभिन्न कमेटियों के अंतर्गत सभी कन्वीनर तथा डयूटी पर लगे ऑफिशियल्स ने दिन रात एक करके इस पांच दिवसीय खेल महाकुम्भ को यादगार बना दिया।
The post हरियाणा ने दोनों वर्गों में जीती नेशनल स्कूल हैंडबॉल चैंपियनशिप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2rKViOG
via Latest News in Hindi
0 Comments