नयी दिल्ली (एजेंसी) : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले थलसेना प्रमुख होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख हैं। सूत्रों ने बताया कि नरवाने की नियुक्ति को उच्चतम स्तर से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नियुक्ति में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर 3 साल रहने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए जाने की उम्मीद है। सितंबर में थलसेना उप प्रमुख बनने से पहले नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है। नरवाने को जून 1980 में सातवीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट में कमीशन मिला था।

The post ले. जन. मनोज मुकुंद नरवाने अगले सेनाध्यक्ष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PLdLSY
via Latest News in Hindi

0 Comments