डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार की देर शाम यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। श्रीराम लागू की अधिक उम्र होने के कारण वे कई तरह के रोगों से पीड़ित थे। उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत स्तब्ध है। अभिनेता अशोक सर्राफ व राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने गहरा दुख प्रकट किया है। डॉ. श्रीराम लागू स्वयं ईएनटी सर्जन थे। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में बुर्जुग किरदारों को जीवंत किया। वह मराठी रंगमंच पर भी दशकों सक्रिय रहे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actor Shriram Lagoo Passed Away In The Age Of 92
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36J31eS
via Latest News in Hindi

0 Comments