नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसरो के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट की तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर में नासा ने उस स्पॉट को दिखाया है जहां पर लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। इस तस्वीर को नासा के लूनर लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर के जरिए लिया गया है। तस्वीर में लैंडर के बिखरे टुकड़ों को दिखाया गया है। इसके साथ-साथ लैंडर की हार्ड लैंडिंग से चांद की मिट्टी पर इम्पैक्ट को भी दिखाया गया है। बता दें कि 6 सितंबर को इसरो ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था लेकिन आखिरी वक्त में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये कामयाब नहीं रहा था।

from India TV: india Feed https://ift.tt/33JvoI2
via Latest News in Hindi

0 Comments