नयी दिल्ली: कांग्रेस के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक नोटिस मुसीबतें खड़ी कर सकता है। इनकम टैक्स ने कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी कर पूछा है कि हैदराबाद की एक फर्म से उसे 170 करोड़ रुपये कैसे मिले। आरोप है कि ये पैसा हवाला के ज़रिए कांग्रेस पार्टी को दिया गया। दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 3300 करोड़ के हवाला रैकेट की जांच में पता चला कि हैदराबाद की मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से कांग्रेस को 170 करोड़ दिए गए। हवाला रैकेट को पकड़ने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नवंबर के पहले हफ्ते में छापेमारी की गई।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2OLqWEf
via Latest News in Hindi

0 Comments