Petrol diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, आम आदमी को राहत
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने गुरुवार (21 नवंबर) को आम आदमी को तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत दी है। आज तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। गौरतलब है कि पेट्रोल के दाम में लगातार पिछले छह दिनों से वृद्धि की जा रही थी जिस पर बुधवार (20 नवंबर) को ब्रेक लग गया और डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब पौने तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2CYIBll
via Latest News in Hindi
0 Comments