नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर छाई धुंध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बयान ने हर तरफ खलबली मचा दी है। खासकर वो लोग ज्यादा चौकन्ने हो गए हैं जो महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दिन रात तिकड़म लगा रहे हैं। लोग ये बात बखूबी जानते हैं कि शरद पवार हो या पीएम मोदी, दोनों ही दूर की कौड़ी खेलते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एनसीपी और बीजेडी के सांसद कभी वेल में नहीं जाते हैं और ऐसा नियम उन्होंने खुद के लिए बनाया है, सभी पार्टियों को इनसे सीखना चाहिए।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2r8ILDL
via Latest News in Hindi

0 Comments