नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है बल्कि एनसीपी चीफ शरद पवार के बयानों ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। शरद पवार ने साफ कर दिया है कि अभी सरकार बनाने को लेकर उनकी सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई है। पवार ने ये कहकर पूरे मामले को और उलझा दिया कि जो सरकार बनाने की बात कह रहे हैं आप उन्ही से जाकर इसके बारे में पूछें। पवार के इस दांव से शिवसेना सकते में है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2NXvRle
via Latest News in Hindi

0 Comments