महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची सूबे की सियासी लड़ाई, आज 11:30 बजे होगी सुनवाई
मुंबई: महाराष्ट्र की सत्ता के लिए मचा संग्राम अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने शनिवार की रात उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तुरंत ‘शक्ति परीक्षण’ कराने का भी अनुरोध किया है। रविवार को सूबे की सियासत से जुड़ी कई और अहम खबरें सामने आ सकती हैं। महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें:from India TV: india Feed https://ift.tt/2OfaKef
via Latest News in Hindi
0 Comments