भारत के कम अनुभवी गेंदबाजों का उठायेंगे फायदा : डोमिंगो
नागपुर में शनिवार को भारत से मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र में भाग लेते बांग्लादेश के क्रिकेटर्स। -एएफपी
नागपुर (एजेंसी)
बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम रविवार को टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम अभी चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आल राउंडर हार्दिक पंड्या के बिना ही खेल रही है जिससे 3 मैचों की सीरीज में गेंदबाजी की जिम्मेदारी खलील अहमद, दीपक चहर और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर है।
डोमिंगो ने कहा, ‘यह किसी से छिपा नहीं है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण कम अनुभवी है। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और अपनी रणनीति पर कायम रहते हैं तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘देखिये, उनकी टीम अच्छी है लेकिन हम यह भी सोचते हैं कि अगर हम अपनी काबिलियत के हिसाब से बल्लेबाजी करेंगे तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला देंगे।’ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम दोनों मैचों में विजेता रही है जिससे टास की भूमिका काफी अहम हो जाती है।
The post भारत के कम अनुभवी गेंदबाजों का उठायेंगे फायदा : डोमिंगो appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NUzxDa
via Latest News in Hindi
0 Comments