एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन शुरु
शिमला, 11 नवंबर (निस)
राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को सन्मुख रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एक देशव्यापी छात्र संगठन के रूप में अपने बहुआयामी और विविध गतिविधियों के साथ समाज के हर पहलू को छू रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात आज ऊना में आयोजित एबीवीपी के 40वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
जयराम ठाकुर ने छात्रों में नशे के इस्तेमाल की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एबीवीपी को आगे आना चाहिए और समाज में व्याप्त इस बुराई को खत्म करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड और राजस्थान आदि इस बुराई पर अंकुश लगाने के लिए एक समान रणनीति तैयार करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एबीवीपी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए भी आगे आना चाहिए।
The post एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन शुरु appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Q65x9Q
via Latest News in Hindi
0 Comments