इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जनता इस समय भले ही महंगाई से त्रस्त हो, और उसकी अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी हो, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी बालाकोट और उसके बाद के घटनाक्रम से बाहर नहीं आ पाए हैं। इमरान ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि ‘भारतीय लड़ाकू विमान को पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा मार गिराया जाना’ बतौर प्रधानमंत्री उनके अब तक के कार्यकाल का सबसे अच्छा लम्हा रहा है। आपको बता दें कि वह जिस ‘लड़ाकू विमान’ का जिक्र कर रहे थे, वह एक मिग-21 बाइसन था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उड़ा रहे थे।

from India TV: world Feed https://ift.tt/34d1UmZ
via Latest News in Hindi

0 Comments