नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच लगातार बैठक हो रही है लेकिन इसके बाद भी कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं हो पाई है इसलिए आज फिर बैठक होगी। हलांकि ये तय हो गया है कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मतलब महाराष्ट्र में सत्ता का अगल केंद्र मातोश्री बनने वाला है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, तब से दिल्ली से मुंबई तक सियासी जोड़-घटाव, गुणा-भाग चल रहा था और इसका परिणाम कल शाम में तब आया जब तीनों पार्टियों की मीटिंग हुई और शरद पवार बाहर निकले।

from India TV: india Feed https://ift.tt/33gnpBL
via Latest News in Hindi

0 Comments