नयी दिल्ली, 11 नवंबर (एजेंसी)

नयी दिल्ली में सोमवार को पुलिस के साथ भिड़ते जेएनयू के विद्यार्थी। – ट्रिन्यू

यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के निकट छात्रावास मैनुअल के खिलाफ सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। ये लोग फीस वृद्धि और ड्रेस कोड जैसे मुद्दों को लेकर नाराज थे। छात्रों का परिसर के बाहर पुलिस के साथ संघर्ष हो गया। छात्र एआईसीटीई की तरफ आगे बढ़ने चाहते थे, लेकिन गेट पर अवरोधक लगा दिए गए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस स्थान पर दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। जेएनयू से लगभग तीन किलोमीटर दूर एआईसीटीई के द्वारों को बंद कर दिया गया और सुबह शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिसरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया था।
हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने ‘दिल्ली पुलिस वापस जाओ’ जैसे नारे लगाये और कुलपति एम जगदीश कुमार को एक ‘चोर’ बताया। एक अधिकारी ने बताया, ‘जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष और उपाध्यक्ष साकेत मून को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के लिए रास्ता दिये जाने के लिए छात्रों से बात की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से द्वार से हटने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।’ जेएनयूएसयू के पदाधिकारियों ने पोखरियाल से मुलाकात भी की जहां उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर गौर किया जायेगा।

6 घंटे ऑडिटोरियम में फंसे रहे निशंक
पोखरियाल ‘निशंक’ जेएनयू छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीव्र होने पर यहां अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) में 6 घंटे से भी अधिक समय तक फंसे रहे और उन्हें दिन में अपने दो कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। ‘निशंक’ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एआईसीटीई गये थे। नायडू हालांकि विरोध प्रदर्शन तेज होने से पहले ही परिसर से चले गये थे।

The post जेएनयू के बाहर छात्रों का पुलिस के साथ संघर्ष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KbxsS8
via Latest News in Hindi

0 Comments