नयी दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट संयुक्त अरब अमीरात में नयी विमानन कंपनी बना सकती है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी पहले भारत से संयुक्त अरब अमीरात के शहर रास अल खैमा के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी, उसके बाद वहां कंपनी बनायी जाएगी। इस उड़ान के अगले साल की शुरुआत में शुरू होने का अनुमान है। 

from India TV: paisa Feed https://ift.tt/35mvu9w
via Latest News in Hindi

0 Comments