हिंदू, बौद्ध, सिखों को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा
कोलकाता, 1 अक्तूबर (एजेंसी)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सभी घुसपैठियों को देश से बाहर करने का संकल्प दोहराते कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विस्तार पश्चिम बंगाल तक करेगी, लेकिन इससे पहले सभी हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित किया जाएगा।
एनआरसी पर एक संगोष्ठी में शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एनआरसी के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है। ‘एनआरसी के बारे में बंगाल के लोगों को गुमराह किया जा रहा है… मैं सभी हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन शरणार्थियों को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें देश छोड़ना नहीं पड़ेगा, उन्हें भारतीय नागरिकता मिलेगी और उन्हें एक भारतीय नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।’ शाह ने कहा कि सभी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।
वहीं, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि अमित शाह एनआरसी को लेकर राज्य में दहशत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री का इस तरह से दहशत फैलाना असंवैधानिक है।’
The post हिंदू, बौद्ध, सिखों को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2olw9b9
via Latest News in Hindi

0 Comments