बच्चों को पेट की समस्या होने पर दे सौंफ का चूर्ण

सुगंधित और खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सौंफ के बहुत सारे फायदे भी हैं। इसके लगातार सेवन से आंखों की रोशनी भी बहुत बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि खाने के बाद चीनी के साथ थोड़ी सी सौंफ खा लेने से खाना बहुत अच्छी तरह डाइजेस्ट हो जाता है।
दिमागी बीमारियों के लिए सौंफ बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। आइए आपको बताते हैं कि किचन में मौजूद सौंफ के कितने फायदे हैं।
* सौंफ चबाने से बैठा हुआ गला भी विल्कुल साफ हो जाता है। रोजाना सुबह-शाम खाली सौंफ खाने से खून साफ होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, इससे त्वचा दमकती है। वैसे तो सौंफ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई प्रकार के छोटे-मोटे रोगों से निजात भी मिलती है।
* बच्चों को पेट की समस्या होने पर दो चम्मच सौंफ का चूर्ण दो कप पानी में अच्छी तरह उबाल लेना चाहिए। इसके बाद एक चौथाई पानी शेष रहने पर छानकर उसे ठंडा कर लें। इसे एक-एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन-चार बार पिलाने से पेट का, अपच, उलटी (दूध फेंकना), मरोड़ जैसी शिकायतें पूरी तरह से दूर हो जाती हैं।
* सौंफ की ठंडाई बनाकर पीने से गर्मी शांत होती है। हाथ-पाव में जलन होने की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया कूटकर उसमें मिश्री मिलाकर खाना खाने के बाद 5 से 6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में बहुत आराम भी मिल जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oUE5AG
via Latest News in Hindi
0 Comments