दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद अक्सर लोगों को रात में बहुत ही गहरी नींद आ जाती है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हे भागदौड़ और थकान के बावजूद रात में नींद ही नहीं आती है और अगर नींद आती भी है तो बार-बार उनकी नींद खुद खुल जाती है।

कई बार तो नींद न आने की समस्या इतनी ज्यादा गंभीर हो जाती है कि यह हमारी मानसिक सेहत को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इतना ही नहीं रात में नींद न आने की समस्या नाइट ड्रेड नाम की गंभीर बीमारी की ओर संकेत भी करता है जिसकी चपेट में आप भी आ सकते हैं।

कटस्ट्रोफिसिंग या नाइट ड्रेड नाम की बीमारी में अक्सर आधी रात में नींद खुल जाती है और इंसान चौंक कर बेड पर बैठ जाता है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या या ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसके पीछे ये महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं…
नींद न आने की समस्या के कारण और उपाय –

– सबसे बड़ा कारण है तनाव
चैन की नींद से तनाव का बहुत गहरा रिश्ता है। जब दिमाग शांत और तनावमुक्त होता है तो अच्छी नींद आती है और दिनभर ताज़गी का एहसास भी होता है। लेकिन जैसे ही दिमाग में तनाव और काम को लेकर टेंशन बढ़ जाती है तो इससे हमारी नींद पर बहुत बूरा प्रभाव पड़ता है। रात में सोते समय भी दिमाग में वहीं चलता रहता है जिससे हमारी नींद बार-बार खुल जाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31xUAjL
via Latest News in Hindi

0 Comments