Petrol, Diesel Price: लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज आपके शहर में रेट
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन आज गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे व डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। सऊदी अरब के तेल संयंत्र पर बीते सप्ताह हुए हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में आई जोरदार तेजी के कारण आने वाले दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.71 रुपए व डीजल 66.01 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।from India TV: paisa Feed https://ift.tt/31yUCbO
via Latest News in Hindi
0 Comments