अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही के दिनों में आईफोन 11 सीरीज के iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च किया है। आपको बता दे कि ग्राहकों को आईफोन 11 के सभी फोन में शानदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और जबरदस्त प्रोसेसर आदि वाले फीचर्स मिलेंगे। आईफोन 11 सीरीज की सेल 27 सितंबर से होगी। वहीं, आईफोन 11 की शुरुआती कीमत की बात करे तो वह 64,900 रुपये से है। इसी के साथ अब कंपनी ने आईफोन XS Max को भारत में बंद कर दिया है। नई सीरीज के आने के बाद से ही एपल ने पुराने आईफोन की कीमतों को भी कम किया है।

एपल ने 2018 में आईफोन XS Max को 1,09,900 रुपये की भारी कीमत के साथ लॉन्च किया था। लेकिन अब ग्राहक आईफोन एक्स मैक्स को नहीं खरीद सकेंगे। लेकिन आपको जानकर ख़ुशी होगी की एपल के रिटेल स्टोर पर बचे हुए आईफोन एक्स मैक्स की सेल होगी। इस फोन को 97,480 रुपये की कीमत के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया है। एपल का आईफोन XS Max 2018 का सबसे महंगा फोन था। तब इस फोन को कुछ ही चुनिंदा लोगों ने खरीदा था। अब इस बजट में लोग आईफोन एक्स एस मैक्स की बजाय आईफोन प्रो मैक्स को खरीद सकते है।

आईफोन XS Max के स्पेसिफिकेशन

आईफोन एक्स एस मैक्स में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जिनका रिजॉल्यूशन 1242×2688 पिक्सल होगा। इसके साथ ही आईफोन एक्स एस मैक्स आईओएस 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की अगर हम बात करें तो इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया हुआ है जिनमें 12-12 मेगापिक्सल के सेंसर मिलेंगे। साथ ही ग्राहक 7 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिलेगा Vivo का ये शानदार फ़ोन!



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZY9Xow
via Latest News in Hindi

0 Comments