इंटरनेट डेस्क। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खासतौर पर खान-पान का बेहद ध्यान रखना चाहिए, इस दौरान हल्का खाना लेना चाहिए। जिससे वह आसानी से पच सकें।

गर्भवती महिला को ये नहीं भूलना चाहिए कि वे जो भी खाती हैं उससे बच्चे को पोषण मिलता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए। चलिए बताते हैं कुछ चिकित्सकों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान कौन—कौन सा आहार लेना चाहिए। लेकिन यह आहार लेने से पहले चिकित्सक से एक परामर्श जरूर लीजिए।

  • बेहद जरूरी हैं कैल्शियम
  • गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम बेहद जरूरी हैं। मां खून में कैल्शियम की आपूर्ति होने से बच्चे के शरीर की हड्डियां अच्छी तरह से विकसित होती है।
  • बच्चे के दिल, नसों और मांसपेशियों का विकास कैल्शियम पर निर्भर करता है, अगर मां कैल्शियम को पर्याप्त मात्रा में नहीं ले रही है तो फिर उसकी हड्डियों के भी कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • गर्भावस्था के दौरान हर रोज 200 मिलीग्राम कैल्शियम युक्त आहार लेना चाहिए।
  • कम वसा वाले डेयरी उत्पाद (स्किम्ड मिल्क, पनीर, दही), खाने लायक हड्डियां युक्त मछलियां जैसे सार्डिन, टोफू, नाश्ते में अंकुरित अनाज, ब्रेड, रोटी, साबूत बादाम, संतरे, सूखे मेवे जैसे अखरोट तथा हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।
  • कैल्शियम सबसे जरूरी खुराक है। ये गर्भावस्था के दौरान मां की पोषण की जरूरतों को पूरा करता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेने से भी शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति होती है।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Zx11aj
via Latest News in Hindi

0 Comments