जब भी अंडे का नाम आता है तो आपके दिमाग में या तो आमलेट की बात चलती है या फिर आप उसे उबालकर और मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंडे यूं ही कच्चा खाने के बारे में सोचा है। नहीं न, शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन कच्चे अंडे का सेवन आपको बाॅइल्ड एग से भी ज्यादा फायदा पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

  • यह तो आप जानते हैं कि अंडे में प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन, ओमेगा 3, जिंक और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन जब आप इसे पकाते हैं तो ये पोषक तत्व या तो पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं या फिर उस मात्रा में नहीं मिल पाते हैं जिस रूप में हमारे शरीर को इसकी आवश्यकता होती है। जबकि कच्चा अंडा पूरी तरह पोषक तत्वों से युक्त होता है।
  • इसके अतिरिक्त कच्चा अंडा पकाए गए अंडे की तुलना में बहुत कम संक्रमित होता है। दरअसल, पकाते समय अंडे में मौजूद प्रोटीन की मूल संरचना पूरी तरह बदल जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा होता है
  • कच्चा अंडा आपके बालों और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34Q1p2F
via Latest News in Hindi

0 Comments