दही और नींबू का मेल रोक सकता है आपके बालों का झड़ना

नई दिल्ली। सर्दियों के दिनों में बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। सर्दियों में बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। इन्हें दूर करने के लिए इन दिनों में दही और नींबू का प्रयोग या गर्म तेल की मालिश से बालों का झडऩा और रूसी (डैंड्रफ) की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
घरेलू नुस्खे
– दही और नींबू का मेल आपके बालों का झडऩा रोक सकता है और यह सर्दियों के मौसम में आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉयश्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह सिर की त्वचा के रूखेपन को दूर करता है और डैंड्रफ को भी कम करता है। यह हेयर पैक तैयार करने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं फिर उसे सूखने दें और उसके बाद बालों को धो लें।
-बालों की चमक और मजबूती के लिए गर्म तेल से सिर की त्वचा की मालिश करें। यह बालों को पोषण देता है और सर्दियों की ठंडी, रूखी हवाओं से सिर की त्वचा की रक्षा करता है।
-अपने सिर और बालों को ठंडा रखने के लिए थोड़ी मात्रा में कपूर और तेल मिलाएं और उसे सिर की त्वचा पर लगाएं। यह डैंड्रफ और खुजली को दूर करता है
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NNaLGq
via Latest News in Hindi
0 Comments