PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर प्रियंका गांधी ने दागा सवाल, पूछा- क्या देश में बचा है लोकतंत्र?
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात को सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया था, जिसके बाद अब उन्होंने पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में ले रखा है और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद किया गया है। from India TV: india Feed https://ift.tt/2P2NKS9
via Latest News in Hindi
0 Comments