इन्द्री, 13 अगस्त (निस)
3 से 11 अगस्त को म्यांमार में आयोजित अंडर 23 अायु वर्ग की एशियन वॉलीबाल चैम्पिनशिप में भारत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। भारत को फाइनल में चीनी ताइपै से 1-3 से हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसे पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम में शामिल यहां के गांव गुमटो के खिलाड़ी गगन का गांव में पहुंचने पर आयोजित समारोह में पिता सुभाष एवं सरपंच निशी देवी, समाजसेवी ओमप्रकाश, नरेश मैहला सहित ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर गगन ने बताया कि उसे खेलने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली। उसके पिता हरियाणा पुलिस में हैं और एथलीट रहे हैं। माता भी खिलाड़ी रही हैं। भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि हमारे लिए रजत पदक भी खास है क्योंकि युवा खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

The post गांव गुमटों के खिलाड़ी गगन का जोरदार स्वागत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZY5sHC
via Latest News in Hindi

0 Comments