पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के बाहरी इलाके में एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिज्जा और सैंडविच परोसने वाले एक रेस्तरां में काम करने वाले इस वेटर को एक ग्राहक ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसे सैंडविच के लिए इंतजार करना पड़ा था। गोली लगने से घायल वेटर को मेडिकल कर्मियों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2Z9tSwo
via Latest News in Hindi

0 Comments