जयपुर, 13 अगस्त (एजेंसी)
राजस्थान के दो पूर्व राजघरानों ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। भाजपा सांसद और पूर्व जयपुर राजघराने की सदस्य दीयाकुमारी के बाद अब पूर्व मेवाड़ राजघराने उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। मेवाड़ ने ट्वीट किया, ‘यह ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है कि मेरा परिवार श्री राम का प्रत्यक्ष वंशज है। … हम राम जन्मभूमि पर कोई दावा नहीं करना चाहते लेकिन हमारा मानना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर अवश्य बनना चाहिए।’ मेवाड़ प्रत्यक्ष रूप से किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वहीं जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी राजसमंद से भाजपा की सांसद हैं। दीया कुमारी कह चुकी हैं कि भगवान राम के वंशज दुनिया भर में हैं जिनमें उनका परिवार भी है। सांसद के अनुसार उनका परिवार भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है। दीयाकुमारी ने हाल ही में कहा, ‘हम भगवान राम के वंशज है। इसका आधार हमारे पास हस्तलिपि, वंशावली, दस्तावेज हमारे पोथी खाने में मौजूद है।’ उल्लेखनीय है कि राम जन्म भूमि विवाद में सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई चल रही है। भगवान राम के वंशज होने को लेकर राजस्थान में कई नेताओं के बयान आ चुके हैं।

The post अब उदयपुर के मेवाड़ बोले मैं भगवान राम का वंशज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZaGHLe
via Latest News in Hindi

0 Comments