पेट के कीड़ों को खत्म करने का आसान तरीका

छोटे बच्चों के पेट में कीडे़ होना बेहद आम बात है। बच्चों के पेट में कीड़े उन्हें काफी तकलीफ देते हैं। इसके चलते न सिर्फ उन्हें पेट में दर्द होता है, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते। ऐसे में उन्हें दर्द व तकलीफ से राहत दिलाने के लिए पेट के कीड़ों का खात्मा करना बेहद आवश्यक है। तो चलिए आज हम आपको पेट के कीड़ों को खत्म करने का आसान तरीका बता रहे हैं-
पेट के कीड़ों को खत्म करने में तुलसी काफी कारगर साबित होती है। बच्चे के पेट में कीड़े होने पर उसको गर्म दूध में तुलसी के पत्ते मिलाकर पिलाएं। एेसा करने से कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े साफ हो जाएंगे।
वहीं नारियल भी बच्चों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। अगर बच्चों को रोजाना नारियल पानी पिलाया जाए तो इससे पेट के कीड़े तो मरते हैं ही, साथ ही उन्हें कई तरह के पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
सुबह खाली पेट बच्चों को गाजर का जूस या फिर सलाद खिलाएं। गाजर पेट दर्द दूर करने के साथ-साथ पेट के कीड़ों को भी खत्म करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yRds18
via Latest News in Hindi
0 Comments