दार-ए-सलाम: अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में स्थित देश तंजानिया में शनिवार को हुई एक दुर्घटना में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंजानिया के पूर्वी हिस्से में तेल ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। थोड़ी देर बाद लोगों की भीड़ टैंकर के पास पहुंची और तेल को लूटना शुरू किया, तभी अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया। इस घटना में जहां 5 दर्जन से भी ज्यादा लोग मारे गए, वहीं, कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

from India TV: world Feed https://ift.tt/31C7wFH
via Latest News in Hindi

0 Comments