वैसे तो कबाब कई तरह के बनाए जाते हैं, लेकिन दही कबाब की बात ही अलग है। वेज कबाब में इसका कोई मुकाबला नहीं है। चाहे छुट्टी का दिन हो या फिर घर पर कोई मेहमान आया हो, इसे बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। दही कबाब खाने में बेहद लजीज होता है और इसे बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है। तो चलिए आज हम आपको दही कबाब की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

दही कबाब बनाने के लिए आपको हंगकर्ड की जरूरत होगी। इसके लिए पहले दही का पानी अच्छी तरह निकालें। अब एक पैन में साबूत काली मिर्च और धनिया को सूखा भून लें। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद एक पैन में बेसन को थोड़ी से देर के लिए भूनें। फीलिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में कटा हुआ प्याज निकालें। इसमें हरी मिर्च, कटी हुई अदरक, किश्मिश, काजू, कालीमिर्च और धनिया पाउडर, नमक व पनीर डालें। इन सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।

अब पानी निकाली हुई दही को एक बाउल में लें और उसमें नमक, कालीमिर्च और धनिये का पाउडर, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, हरा धनिया, पनीर, भूना हुआ बेसन और कॉर्न फ्लोर डालें। इन सभी सामग्री को एक साथ मिक्स कर डो तैयार कर लें। अब इस डो को छोटे-छोटे हिस्से में बांटे और इसमें फीलिंग भरकर गोलाकार की टिक्की के रूप में तैयार कर लें। इन टिक्कियों को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। आपके दही कबाब तैयार हैं। इन्हें आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xzW28y
via Latest News in Hindi

0 Comments