गर्मी का मौसम आते ही आपके खान-पान में काफी बदलाव आ जाता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि ठंड के मौसम में हर किसी का वजन थोड़ा बहुत बढ़ जाता है, जिसे आप गर्मी के मौसम में बेहद आसानी से कम कर सकते हैं। बस जरूरत है तो अपनी डाइट पर थोड़ा ध्यान देने की। तो चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में कैसे घटाएं अपना मोटापा-

स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स और एंथोसाइनिन हमारे शरीर में जमा हुई चर्बी को खत्म करता है। अपनी डाइट में रोजाना डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी को शामिल करने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी।

टमाटर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण, एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन-ई कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। रोजाना सलाद में टमाटर को जरूर शामिल करें।

गर्मियों में अपनी डाइट में फ्रेश सेलेरी को शामिल करें। आप चाहे तो इसे सलाद की तरह या फिर पकाकर भी खा सकते हैं। यह पाचनशक्ति बढाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

स्वादिष्ट और पानी से भरपूर यह फल हाई-फाइबर वाला होता है। गर्मियों में जितना हो सके उतना इसका सेवन करें। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी भूख को लम्बे समय तक शांत भी रखता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XGFpYp
via Latest News in Hindi

0 Comments