जुएं की समस्या बहुत से समय से चलती आ रही है| हालांकि ये समस्या काफी हद तक खत्म हो चुकी है| परन्तु आज के समय में अधिकतर लोग जुओं की प्रॉब्लम से परेशान रहते है| इस समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए मार्केट में बहुत से जूं नाशक प्रोडक्ट्स अवेलेबल है| परन्तु ये पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो रहे| ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट शरीर के लिए काफी हानिकारक भी हो सकते | आज हम आपको बता रहे है जूं की समस्या से निजात पाने के घरेलू नुस्खे –

लहसुन लगाएं

जूं की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए लहसून को पीसकर इसे अपने बालो पर अप्लाई करें| इसे सिर पर करीब 1 घंटे के लिए लगाएं और फिर वॉश कर लें| ऐसा करने से जूं आपके सिर में मर जाएंगी| फिर पानी से वॉश कर लें| इसके अलावा आप इस पेस्ट में नींबू के रस की कुछ ड्रॉप्स भी मिक्स कर सकती हैं। जूं की समस्या दूर हो जाएगी|

सफेद सिरके का इस्तेमाल

बालों में हो रही जूं की समस्या से निजात पाने के लिए आप सफेद सिरके को अपने सिर पर अप्लाई कर सकती है। सिरका लगाने के बाद आप अपने हेयर को  टॉवल से पूरी रात्रि बांधे रखें। फिर प्रातः उठकर अपना सिर शैंपू से वॉश कर लें| ऐसा करने से जूं खत्म हो जाएंगे|

यूज करें बेबी ऑयल

बेबी ऑयल को सिर पर लगाने से जूं की प्रॉब्लम समाप्त हो जाती है| इस ऑयल को पूरी रात लगा के रखें और मॉर्निंग में सिर में कंघी कर लें| फिर बालों को शैम्पू से वॉश कर लें| इसके अलावा आप बादाम का तेल भी अप्लाई कर सकती हैं।

जैतून का तेल अप्लाई करें –

जुओं से छुटकारा पाने के लिए सिर में जैतून का तेल करीब 15-20 मिनट लगाकर कंघी कर लें। ऐसा हफ्ते में करीब तीन बार करें। इससे जूं की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी|

पेट्रोलियम जैली लगाएं

जुओं की प्रॉब्लम दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली सिर पर लगाएं। ऐसा करने से जुएँ बालों से बाहर आ जाएंगे। पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल रात्रि में सोने से  बालों में जरूर करें| प्रातः कंघी बालों में कर लें | ऐसा करने से जुएं खत्म हो जाएंगे।Share



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2J77Y8s
via Latest News in Hindi

0 Comments