कपूर का इस्तेमाल आम तौर पर पूजा में किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा के अलावा त्वचा के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है और इसका तेल जोड़ो के दर्द से भी आराम देता है।

  • चेहरे पर मुंहासे,दाग-धब्बे होना आम परेशानी है। कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से दाग दूर हो जाते हैं और मुंहासों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह त्वचा की एलर्जी भी दूर करता है।
  • जलने या चोट लगने पर निशान पड़ गया हैं तो पानी में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर लगा लें। दाग गायब हो जायेंगे ।
  • पैरों की एड़ियां फट गई हो तो कपूर का तेल इन्हें भरने में मददगार है। इसके अलावा पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा-सा कपूर डाल लें और पैरों को कुछ देर भिगो कर सक्रब करें और किसी क्रीम से मसाज करने से पैर मुलायम हो जाते हैं।
  • त्वचा पर लाल रैश पड़ने पर पानी में कपूर मिलाकर पेस्ट बना लें और रैशिस पर लगाएं।
  • कपूर को तेल में मिलाकर बालों पर लगाने लाभ होता है। इसे लगाने के एक घंटे बाद बाल धो लें। कपूर के तेल से बालों की मसाज करने से झड़ने की परेशानी दूर हो जाती है।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JiIQKM
via Latest News in Hindi

0 Comments