हैवी डिनर स्वास्थ्य की दृष्टि से नहीं है सही

रात को कभी भी हमें हैवी डिनर नहीं लेना चाहिए ,क्योकि अगर डिनर करने के बाद सोने चले जाते है तो इससे कई सारी गंभीर बीमारियां हो सकती है इसलिए रोजाना डिनर का समय स्थिर रखना चाहिए ताकि समय के अनुसार हम रोजाना डिनर ले सके। और शरीर को किसी तरह का कोई भी नुकसान न हो। आइये जानते है सोते समय डिनर करना कितना अधिक हानिकारक होता है :-
“हार्टबर्न”
रात को हैवी डिनर करने से सीने में जलन होने लगती है इसे “हार्टबर्न” कहा है। क्योकि रात को डिनर करने के बाद सीधे जाकर सोने पर पेट में होने वाला एसिड आहार नली से होते हुए हमारी गर्दन तक पहुँचता है यही सीने में जलन का कारण होता है। इसलिए रात को हैवी डिनर नहीं खाना चाहिए और अगर हो भी जाता है तो सीधे जाकर सोने के बजाय थोड़ा टहलना चाहिए।
“खराब नींद”
रात को हैवी डिनर करने से आराम से सो भी नहीं सकते और नींद भी खराब होती है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो अगले दिन भी शरीर में एनर्जी नहीं होती है और पूरा दिन ख़राब जाता है।
“अपच की बीमारी”
रात को हैवी डिनर करके सोने से खाने का पाचन नहीं हो पाता है और पेट से जुडी कई परेशानियां होती है। इससे हमारा स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है और सीने में जलन की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
“कोलेस्ट्रॉल बढ़ना”
हमें रात को हैवी डिनर करके सोना नहीं चाहिए, इससे कई परेशानियां होने लगती है अतः बेहतर होगा कि जल्दी से जल्दी इस आदत में सुधार करे ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रह सके और शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी न बढे।
“मधुमेह”
रात को डिनर करने के कम से कम 2 घंटे तक नहीं सोना नहीं चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी होने का भी डर रहता है ।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XpmMI8
via Latest News in Hindi
0 Comments