आम को देखकर मन उसे खाने के लिए ललचा ही जाता है। ऐसे में अगर आप आम को एक अलग तरह से खाने का मन बना रहे हैं तो उसकी मदद से मिठाई बनाएं। आम की मदद से बहुत ही बेहतरीन कलाकंद बनाया जा सकता है। इसके स्वाद का कोई जवाब नहीं है। तो चलिए जानते हैं आम की मदद से बनने वाले कलांकद की रेसिपी के बारे में-

आम का कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालें। इसके बाद आप इसे हल्का ठंडा होने दें। अब आप दूध से पनीर बनाएं। इसके लिए नींबू के रस में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिला लीजिए। अब दूध फट जाने पर उससे पनीर बनाएं। अब ढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिए रख दें। साथ ही बादाम व पिस्ते को पतले-पतले काट लें और इलाइची छीलकर पाउडर बना लें।

जब आम अच्छे से पक जाए तो उसमें पनीर डालिए और लगातार चलाते हुए पका लीजिए। मिक्सचर में बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिए। इसे चम्मच से तब तक चलाते रहे जब तक इसकी कन्सिसटैन्सी जमने वाली न हो जाए। अब आंच बंद कर दें और मिक्सचर में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए।

एक प्लेट में थोड़ा-सा घी डालकर चिकना कीजिए और सारा मिश्रण प्लेट में डालें। जैसे ही कलाकंद जम कर तैयार हो जाए, उसे मनपसंद साइज के टुकड़े में काट लीजिए।

बस आपका कलाकंद बनकर तैयार है। बस आप इसे अपने परिवार के साथ मजे लेकर खाएं।

आम की रबड़ी बनाएं इस तरह, हर कोई पूछेगा रेसिपी



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NZ6Loa
via Latest News in Hindi

0 Comments