पेट की समस्या से राहत पाने का बेहतरीन नुस्खा

बदलते मौसम में पेट की समस्या होना आम बात है। खासतौर से, विषाक्त भोजन भी पाचन तंत्र की समस्याओं का कारण बनता है। इस स्थिति में व्यक्ति को बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पेट की समस्या से राहत पाई जा सकती है-
अपने हाजमे को सुधारने के लिए अदरक का सेवन किया जा सकता है। खाने के साथ अदरक के लच्छे पर जरा-सा काला नमक और नीबू डाल कर खाएं। इससे हाजमा दुरूस्त होगा। इसके अतिरिक्त अदरक की चाय का सेवन भी किया जा सकता है।
अदरक के अतिरिक्त शहद का सेवन भी पेट की समस्याओं से राहत पहुंचाने का एक जरिया है।
अगर आपको पेट में समस्या है और भूख नहीं लगती तो भुने जीरे को पतली छाछ में मिलाकर पीएं। ऐसा करने से भूख खुलती है।
अगर विषाक्त भोजन के कारण फूड पॉयजनिंग हो गई है तेा तुलसी के पत्तों का रस अदरक में मिलाकर पीएं। इससे आपको विशेष लाभ होगा।
साथ ही हमेशा पानी उबाल कर ही पिएं क्योंकि उबालने से पानी हल्का हो जाता है।
अगर आपको पेट संबंधी समस्या है तो दूध से परहेज कीजिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Lpo0Nm
via Latest News in Hindi
0 Comments