पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी क्यों जा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान?

बीजेपी अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत 6 जुलाई से करने जा रही है. सदस्यता अभियान के संयोजक शिवराज सिंह चौहान इसकी शुरुआत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस दौरान तेलंगाना में मौजूद रहेंगे.
पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान, सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बूथ केंद्रों पर 5 पेड़ लगाकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XMsfIp
via Latest News in Hindi
0 Comments