नाश्ते को यूं तो दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि सुबह के समय व्यक्ति के पास इतना समय नहीं होता कि वह सुकून से बैठकर अपना नाश्ता कर सके। जिसके कारण कुछ लोग जल्दी-जल्दी में नाश्ता करते हैं तो कुछ लोग नाश्ता ही स्किप कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अब ऐसा न करें। इससे आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अगर आप नाश्ता स्किप करते हैं तो इससे आपकी कमर का घेरा बढ़ने लगता है। दरअसल, सुबह आप लंबे ब्रेक के बाद उठते हैं, ऐसे में अगर नाश्ता स्किप किया जाए तो इससे जल्द ही भूख लगने लगती है। ऐसे में व्यक्ति अपनी फूड क्रेविंग को शांत करने के लिए अनहेल्दी चीजों का सहारा लेता है, जिससे उसका वजन बढ़ने लगता है।

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन नाश्ता स्किप करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और यह बात शोध में भी साबित हो चुकी है।

सुबह की शुरूआत में काम करने के लिए आपको एनर्जी की जरूरत होती है और नाश्ता वहीं मील है जो आपको एनर्जी देता है। लेकिन अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते तो ग्लूकोस इंडेक्स कम होता है, जिससे आप एनर्जी की कमी, थकान, आलस और सुस्ती महसूस होने लगती हैं। कई बार तो इसके कारण चिड़चिड़ापन भी आ जाता है।

रिंकल फ्री स्किन के लिए आजमाएं ये फेस मास्क



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YR6K6y
via Latest News in Hindi

0 Comments