ये बातें सबसे पहले मां ही बताती है अपनी बेटी को

लड़कियों की सबसे अच्छी दोस्त उसकी माँ होती ही होती है। एक माँ सबसे पहले उसे जरुरी चीजों की जानकारी देती है। माँ लड़की की सबसे करीबी होती है जो उसे बचपन से ही गाइड करती है। माँ अपने बच्ची को वो सब बताती है जो उसके लिए जरुरी होता है। एक लड़की के बड़े होने के साथ ही कुछ ऐसे बदलाव आते हैं जो शुरू में अजीब लगते हैं, ऐसे में उसके साथ माँ का होना जरुरी होता है। आइये जानते हैं वो कौन सी बाते हैं जो लड़की को माँ द्वारा बताई जानी चाहिए।
शारीरिक बदलावों के बारे में
किसी लड़की के बारे में यह जरुरी है कि उसे अपने शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में पता हो। ये बदलाव कम उम्र में होते हैं, इसलिए ये माँ की जिम्मेदारी होती है कि लड़की को इन बदलावों के बारे में सही जानकारी दे। कम उम्र में होने वाले बदलावों को लेकर लड़की की चिंता जायज है लेकिन ऐसे में माँ द्वारा उन्हें वो जानकारी प्राप्त होनी चाहिए जिससे वो घबराएं नहीं।
समाज के बारे में
हम सब एक सामाजिक प्राणी हैं और समाज में ही रहते हैं। ऐसे में जरुरी है कि लड़की को समाज के बारे में जानकारी हो। माँ द्वारा लड़की को समाज के बारे में सही जानकारी देना चाहिए जिससे लड़की को समाज की अहमियत पता चले।
सुरक्षा के बारे में
माँ द्वारा लड़की को ये बात बताई जानी चाहिए कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए भी हमेशा तैयार रहना है। ऐसा भी समय आएगा जब वो अकेली होगी, ऐसे में उसे ही खुद को सुरक्षित रखना है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32m2C0t
via Latest News in Hindi
0 Comments