आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापा या बढ़ते वजन से परेशान है| यह समस्या पूरे विश्व में फैल चुकी है| अनियमित जीवन शैली, गलत खानपान व्यायाम की कमी इसका मुख्य कारण है| मोटापा कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है लेकिन आदर्श नतीजा नहीं पाते| आइए हम आपको बताते है कुछ ऐसे पेय पदार्थ जिनका सेवन करके मोटापे से काफी हद तक छुटकारा पा सकते है|

भरपूर पानी पीएं – पानी वजन घटाने में एक अहम भूमिका निभा सकता है| पानी आपके शरीर से कैलोरी बर्न में सहायता पहुंचाता है| वजन कम करने के लिए दिनभर खूब पानी पीएं जिससे आपको अधिक मात्रा में खाना खाने से छुटकारा मिलेगा| आप खाना खाने से आधा घंटे पहले और खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी का सेवन करें|

नारियल पानी पीएं – नारियल पानी में 94% पानी और बहुत ही कम मात्रा में फैट होता है| नारियल पानी वजन कम करने में बहुत ही मददगार होता है| रहित पेय कोलेस्ट्रॉल को कम करके हमारे शरीर में जमे फैट को बर्न करता है|

ग्रीन टी का करें सेवन – ग्रीन टी वजन को कम करने में बहुत सहायक होती है| यह एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है| रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स पाए जाते है जो हमारे शरीर के फैट को बर्न करने में सहायक होता है|

नीबू पानी पीएं और वजन घटाएं – नीबू पानी के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है यह हम सभी जानते है| नीबू पानी पीने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है| यह हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाकर हम में ऊर्जा भर देता है| यह मोटापा कम करने में भी बहुत सहायक है|

पुदीने की चाय पीएं – पुदीने की चाय स्वास्थ्य व सौंदर्य के गुणों से भरपूर होती है| इसको पीने से टेंशन से राहत मिलती है और साथ ही यह वजन कम करने में भी बहुत मददगार होती है|

फलो का जूस पीएं – फ्रूट जूस विटामिन व पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है| फ्रूट जूस पीने से वजन कम होता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RSI6Qn
via Latest News in Hindi

0 Comments