यह तो हम सभी जानते हैं प्रोटीन शरीर के लिए बेहद आवश्यक है लेकिन अमूमन शाकाहारी लोग सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करते। अगर आप भी प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं तो इन चीजों को डाइट में शामिल करके उस कमी को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आप कई तरह के सीड्स व नट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें प्रोटीन की उच्चता होती है। आप मुट्ठी भर मेवे अपने बैग में रखें और जब भी आपको भूख लगे, इसका सेवन करें। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और आपके शरीर की प्रोटीन की कमी भी दूर होगी।

शाकाहारियों के लिए सोया प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। आप इसके कई रूपों जैसे टोफू, टेम्पे, न्यूट्री नगेट्स, सोया दूध, सोया आटा और एडामेम आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप चाहें तो सोया आटा को अपने नियमित रोटी वाले आटे में मिलाकर खाएं।

आप ऐसी सब्जी को डाइट में प्रमुखता से शामिल करें, जिनमें प्रोअीन की उच्च मात्रा हो जैसे मटर, ब्रॉक्ली, पालक, फूलगोभी, भिंडी, चुकंदर, मशरुम, बीन्स और एवोकाडो आदि।

सुबह जल्दी उठने पर आपके फेफड़े देंगे दुआएं और शरीर आशीर्वाद



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O65rjj
via Latest News in Hindi

0 Comments